आज बाहर हो सकती है CSK:पंजाब के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका; निकोलस पूरन टॉप सिक्स हिटर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 48 मैच खत्म हो चुके हैं। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। टीम ने नई दिल्ली में 8 साल बाद जीत दर्ज की। इस नतीजे से कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। वहीं दिल्ली को पिछले 6 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… दिल्ली अब भी टॉप-4 में कायम मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 190 रन ही बना सकी। CSK को जीतने ही होंगे सभी मैच IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से है। CSK 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार से 4 पॉइंट्स लेकर 10वें नंबर पर है। आज का मैच जीतकर भी टीम इसी पोजिशन पर रहेगी, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखने के लिए टीम को बचे हुए पांचों मैच जीतने ही होंगे। अगर टीम आज हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। फिर आखिरी 4 मैच जीतकर भी फायदा नहीं होगा। टॉप-2 में एंट्री कर सकती है पंजाब पंजाब किंग्स के 9 मैचों में 5 जीत, 3 हार और 1 बेनतीजा मैच से 11 पॉइंट्स हैं। आज का मैच जीतकर टीम 13 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। यहां से क्वालिफाई करने के लिए टीम को फिर आखिरी 4 में से 2 ही मैच जीतने होंगे। आज हारने पर टीम को अपने दम पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी 4 में से 3 मैच जीतने पड़ेंगे। सुदर्शन के पास है ऑरेंज कैप गुजरात के साई सुदर्शन टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर में पहले नंबर हैं, उनके नाम 9 मैचों में 456 रन हैं। उनके बाद RCB के विराट कोहली ने 443 रन बनाए हैं। हेजलवुड के पास अब भी पर्पल कैप RCB के जोश हेजलवुड 18 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। आज नूर अहमद 5 विकेट लेकर टॉप पर पहुंच सकते हैं। पूरन ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए LSG के निकोलस पूरन 18वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। वे अब तक 34 छक्के लगा चुके हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 23 और प्रियांश आर्या ने 22 छक्के लगाए हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भास्कर इंटरव्यू हर दिन 450 शॉट खेलते थे वैभव सूर्यवंशी:गुजरात के खिलाफ 35 बॉल पर शतक लगाया; कोच बोले- उम्र पर सवाल उठाना बंद करो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक जमाया। उन्होंने 38 बॉल की पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी यह पारी कई वर्षों की मेहनत का फल है। वे हर अपने शॉट को परफेक्ट करने के लिए हर दिन 400 से 450 शॉट खेलते थे। पूरी खबर IPL मैच मोमेंट्स रसेल ने स्टार्क को 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया:चमीरा ने छलांग लगाकर कैच लपका; नरेन के डायरेक्ट हिट से राहुल रनआउट IPL-18 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हरा दिया। मैच में कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। आंद्रे रसेल ने मिचेल स्टार्क को 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। दुष्मंथा चमीरा ने बाई तरफ छलांग लगाकर अनुकूल रॉय का डाइविंग कैच पकड़ा। सुनील नरेन के डायरेक्ट हिट से केएल राहुल रनआउट हुए। उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया। विपराज निगम की नो बॉल पर अक्षर पटेल से अंगकृष रघुवंशी का कैच छूटा। पूरी खबर IPL मैच प्री-व्यू आज CSK Vs PBKS:चेपॉक में पंजाब ने अपने पिछले तीनों मैच जीते; हेड टु हेड में चेन्नई एक जीत से आगे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *