आज भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त:ट्रैक पर चल रहा तकनीकी मेंटेनेंस, रेलवे देगा सभी यात्रियों को रिफंड

अगर आप 13 जनवरी को भोपाल से जौधपुर (भोपाल-जौधपुर एक्सप्रेस) से जा रहे हैं तो खबर आपके लिए है। क्योंकि तकनीकी कारणों के चलते भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त किया है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के सिरस और वनस्थली निवाई स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते, 13 जनवरी को गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन भोपाल स्टेशन से निरस्त रहेगा। इधर, रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस भी निरस्त रेलवे ने गाड़ी नंबर 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अस्थायी निरस्त करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा। यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 और रेलवे ऐप NTES पर भी जानकारी ले सकते हैं। 15 से अधिक दिन तक रहेगी निरस्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *