आज मकर संक्रांति पर कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं:पूरे दिन साफ रहेगा मौसम,कल से ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी

मकर संक्रांति के पर्व पर आज सीकर के लोगों को राहत मिली है। आज यहां पर कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं है। सुबह केवल सीकर शहर में कई जगह हल्का कोहरा छाया रहा। वह भी धूप निकलने के बाद कम हो गया। अब आज मकर संक्रांति के पर्व पर पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में लोग जमकर पतंगबाजी कर सकेंगे। हालांकि आज सीकर के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी सीकर जिले के ज्यादातर इलाकों में मौसम पूरी तरह से साफ रहा था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कमजोर पड़ने की वजह से आज सीकर जिले में कोल्ड वेव नहीं चल रही है। भले ही यहां पर तापमान में गिरावट हुई हो लेकिन मौसम साफ रहने से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिलेगी। इधर जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि फिलहाल अगले 4 से 5 दिन सीकर जिले में कोल्ड वेव को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। 24 घंटे के दौरान तो यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सीकर में पांच दिनों का न्यूनतम तापमान प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल,पढ़िए यह खबर राजस्थान में बारिश का अलर्ट, आज चलेगी शीतलहर:दिन का तापमान बढ़ा, 4 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से अब राहत शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को 5 जिलों में सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। कल से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और शीतलहर से लाेगाें को राहत मिलेगी। वहीं, 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलेगा। कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *