लुधियाना| मौसम विभाग की मानें तो बुधवार रात से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यूडी) सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बदलाव के कारण 22 और 23 जनवरी को हल्की वर्षा होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। पिछले दिन दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। मंगलवार का दिन भी शहरवासियों के लिए राहत भरा रहा। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।


