आज रात से 108-104 एम्बुलेंस अनिश्चितकाल के लिए बंद:कार्य बहिष्कार करेंगे एम्बुलेंसकर्मी, ठप पड़ जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था

राजस्थान में आज 28 दिसंबर की रात 12 बजे से 108 और 104 एम्बुलेंस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद होने जा रही है। राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने इसकी घोषणा की है। राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग (NHM) के अधिकारियों से टेंडर में वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने और वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग की है, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसके चलते उन्होंने अब 28 दिसंबर रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय किया है। 1600 से ज्यादा एम्बुलेंस का संचालन
वर्तमान में 1094 वाहन (108) और 600 वाहन (104) सेवा के नाम से संचालित हैं। इन वाहनों की कंट्रोलिंग वर्तमान में मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड के पास है। ये सेवाएं प्रदेश में आमजन के लिए फ्री संचालित की जाती हैं। 12730 रुपए मिलता है वेतन
एम्बुलेंस संचालन सेवा से करीब 3 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों (ड्राइवर और अन्य सहयोगी) को कंपनी की तरफ से 12,730 रुपए वेतन मिलता है। यूनियन ने टेंडर में यह शर्त जोड़ने की मांग की है कि वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए और हर साल 10 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने टेंडर में दर्शाए गए 12 घंटे के वर्किंग आवर्स को कम करके 8 घंटे करने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *