आज रात 10 बजे थमेगा चुनाव प्रचार:राजनांदगांव में अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत; 11 फरवरी को मतदान

राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अंतिम क्षणों तक जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। चुनाव प्रचार रविवार रात 10 बजे थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। भाजपा ने शनिवार को अपने महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के समर्थन में विजय रैली निकाली, जिसमें सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शामिल हुए। नेताओं ने की मतदान की अपील रैली के दौरान मधुसूदन यादव ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और नागरिकों के समर्थन पर विश्वास जताया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी के पक्ष में रविवार को रैली का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक निजी होटल में सामाजिक संस्थाओं से मुलाकात कर मतदान की अपील की। राजनांदगांव में भाजपा की जीत का दावा भाजपा की ओर से सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जिक्र करते हुए राजनांदगांव में भी भाजपा की जीत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सामाजिक संस्थाओं से मिलकर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दोनों दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों को घर-घर संपर्क तक ही सीमित रहना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *