आज विश्व श्रवण दिवस शिविर भी लगाया जाएगा

भास्कर न्यूज | कांकेर 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस है। इसमें जिला अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस पर कान जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो शिविर 10 मार्च तक तक चलेगा। इसमें बधिरता रोग, कर्ण रोग के प्रति जागरूकता, बधिरता रोग से बचाव व इसके उपचार की जानकारी जन समुदाय के लिए विभिन्न माध्यमों जैसे संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। जिन्हें कान से मवाद निकलना, कान के अंदर सीटी बजना, अधिक उम्र के कारण सुनाई में दिक्कत होती है। जन्मजात सुनने और बोलने में परेशानी होती है। विश्व श्रवण दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिला चिकित्सालय में पहुंचकर जांच करवा सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *