आज शाम 6 बजे से प्रचार खत्म, बाहरी लोगों की वेस्ट में एंट्री बैन

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 17 जून को शाम 6 बजे प्रचार समाप्त होने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति शहर में नहीं रह सकेगा। इंफोर्समेंट एजेंसियां, एफएसटी(फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम) और एसएसटी(स्टेटिक सर्विलांस टीम) को अंतिम 72 घंटों के दौरान नाका बढ़ाने और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अंतिम 48 घंटों के दौरान कोई भी जनमत सर्वेक्षण/एग्जिट पोल नहीं होगा। जनरल ऑब्जर्वर राजीव कुमार, पुलिस ऑब्जर्वर सुरिंदर पाल, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर इंडाना अशोक कुमार (आईआरएस) और जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने हलका वेस्ट चुनाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जून शाम 6:00 बजे से 19 जून को मतदान पूरा होने तक लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता नहीं होने वाले, चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले या राजनीतिक दलों में नेतृत्व के पदों पर आसीन व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र में रहने से प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने 192 पोलिंग सेंटरों की सूची जारी की है ताकि वोटर्स को पोलिंग सेंटर ढूंढने में परेशानी न हो और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *