आज श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे सीएम, टाइमिंग को लेकर दुविधा

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीएम भगवंत मान वीरवार को अकाल तख्त पर पेश होंगे मगर टाइमिंग को लेकर दुविधा बनी हुई है। पंथक हलकों में दिनभर चर्चा रही कि सीएम मान निर्धारित समय शाम 4.30 बजे से पहले भी अकाल तख्त सचिवालय में पेश हो सकते हैं। अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि सीएम चुपचाप सुबह 10.30 बजे या दोपहर 12 से 2 बजे के बीच भी पेश हो सकते हैं। हालांकि इसकी वजह राष्ट्रपति के जीएनडीयू दौरे पर होने के चलते मान की व्यस्तता बताई जा रही है। पंथक सूत्रों के अनुसार, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज सीएम मान को सिर्फ स्पष्टीकरण देकर प्रैस कान्फ्रेंस किए बिना लौटने को कह सकते हैं, क्योंकि मान द्वारा स्पष्टीकरण के साथ कोई सबूत अथवा दस्तावेज देने का मामला सिखों की सर्वोच्च धार्मिक अदालत के विचाराधीन मामला कहलाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *