आज श्री अकाल-तख्त-साहिब में पेश होंगे कैबिनेट-मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध:तस्वीर विवाद पर स्पष्टीकरण, DSGMC व खालसा दीवान अध्यक्ष तलब

आज 5 जनवरी को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के लिए अमृतसर पहुंचेगे। निर्धारित समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर मंत्री सोंध भरावों के ढाबे से पैदल चलकर श्री अकाल तख्त साहिब में दर्शन और पेशी के लिए रवाना होगे। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की कवरेज की गई। दरअसल, स्कत्तरेत श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 5 जनवरी को पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को तलब किया गया था। यह फैसला बीते दिनों पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने की। भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीरों पर मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध से श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की यादगार में लगाई गई तस्वीरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन तस्वीरों पर सिख सिद्धांतों, मर्यादा और भावनाओं के खिलाफ पेशकश का आरोप लगाया गया था। इससे पहले मंत्री सोंध ने 350वीं शहीदी शताब्दी के मद्देनजर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए आज सुबह 10 बजे लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए थे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और खालसा दीवान के अध्यक्ष को भी तलब वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों को 25 अक्टूबर 2025 के विशेष इजलास को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की अवहेलना के मामले में आज सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा, चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को भी अमृतधारी और गैर-अमृतधारी सदस्यों की स्पष्ट सूची के साथ सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *