आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन बारिश की संभावना

झारखंड में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। दिन में चल रही सर्द हवा अब गायब हो गई है। लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है। रात का पारा भी चढ़ रहा है। झारखंड के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। रात का भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा है। रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार पिछले तीन साल के बाद इस बार फरवरी की शुरुआत से ही पारा बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति रही तो मार्च में ही कड़ी धूप से सामना होगा। रांची और रामगढ़ में 20 फरवरी को होगी बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। 19 और 20 फरवरी को वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बादल छाएंगे। 19 फरवरी को दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। 20 फरवरी को रांची, बोकारो और रामगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *