आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह:824 करोड़ की लागत से बने गुजरात के सबसे बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर, अहमदाबाद और महेसाणा जिलों में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे सहकारिता महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्‍मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात के सबसे बड़े 824 करोड़ की लागत से 1.18 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम और जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस खेल परिसर का दौरा राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों और ऑस्ट्रेलियाई खेल उत्कृष्टता मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है और इसकी गुणवत्ता एवं सुविधाओं को मान्यता दी गई है। इस नवनिर्मित खेल परिसर में एशियाई एक्वाटिक चैम्पियनशिप और विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तीन तस्वीरें… मार्था टेक्नोलॉजी से बना है स्विमिंग पूल
आमतौर पर स्विमिंग पूल बनाने के लिए गड्ढा खोदा जाता है। नीले रंग की टाइलें लगती हैं और पानी भरा जाता है, लेकिन मार्था टेक्नोलॉजी में पीवीसी कोटेड ऊंचे स्टील के गर्डर-प्लेटें लगती हैं। उस पर विशेष पीवीसी या रबर जैसी सामग्री की शीट बिछाते हैं। इस शीट पर पानी भरा जाता है, अगर कोई तैराक छलांग लगाए या तेज तैरे, तो भी वह जमीन पर लगी टाइलों से नहीं टकराएगा। कोई चोट नहीं लगेगी। कॉमनवेल्थ या ओलंपिक खेल केवल मार्था तकनीक वाले पूल में ही खेले जा सकते हैं। मार्था पूल तकनीक में पूल को कस्टमाइज़ किया जा सकता है, यानी पूल को उसकी क्षमता के अनुसार छोटा या बड़ा बनाया जा सकता है। शाम को कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे
इसके बाद 5 बजे पेथापुर में एक और प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उद्घाटन होगा। यहां के बाद वह कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे, और 5:30 बजे गांधीनगर महानगर पालिका और डाक विभाग की विविध विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। KVIC योजनाओं के लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद
शाम 5:30 बजे शाह अहमदाबाद में एम पल्लव ब्रिज का लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. वे KVIC की ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत आयोजित साधन वितरण समारोह में भी उपस्थित रहेंगे, जहां लाभार्थियों को उपकरण सौंपे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *