आज से नई दर पर रजिस्ट्री, अंतिम दिन 184 डीड रजिस्टर्ड

रांची सहित राज्य के सभी जिलों में शहरी क्षेत्र में जमीन आैर फ्लैट की सरकारी कीमतों में की गई बढ़ोतरी एक अगस्त से लागू हो जाएगी। सरकारी कीमतों में करीब 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को नई दर सॉफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी। इस वजह से रांची में शहरी क्षेत्र में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री बंद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की रजिस्ट्री पूर्व की तरह जारी रहेगी। इधर, गुरुवार को पुरानी दर पर रजिस्ट्री कराने का अंतिम मौका होने की वजह से निबंधन कार्यालयों में क्रेता-विक्रेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहरी क्षेत्र में कुल 184 डीड आैर ग्रामीण क्षेत्र में 67 डीड की रजिस्ट्री हुई। जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालयों में काफी भीड़ थी। लेकिन देर शाम भारी बारिश की वजह से कई क्रेता-विक्रेता बिन निबंधन कराए ही लौट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *