सागर | दिसंबर के शुरूआती तीन दिन अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया, लेकिन आज से ठंड का उल्टा क्रम शुरू होने वाला है। गुरुवार को पूर्णिमा होने के बाद शुक्रवार से हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूस (पौष) माह की शुरूआत होने जा रही है और पूस की यह ठंड पिछले कई रिकार्ड तोड़ सकती है। पिछले 24 घंटों में शहर के न्यूनतम तापमान में 2 तो दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं का असर शुक्रवार से जिले सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान गुरुवार को 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 12 डिग्री पर आ गया।


