आज से वेलेंटाइन वीक… करीबी को गुलाब देकर करेंगे प्यार का इजहार

फरवरी का महीना अपने साथ प्यार लेकर आता है। सर्दी की गुनगुनी धूप, पीले सरसों के फूल, प्रकृति भी इस समय प्यार के रंग में रंगी होती है। फिजाओं में प्यार की मिठास घुलने लगती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में हर दिन प्यार का अलग रंग लिए होता है। लोग अपने करीबी को गुलाब देने के साथ इस हफ्ते की शुरुआत करते हैं, वादे-कस्में खाते हैं। फूल और उपहार देकर अपने जज्बात शेयर करते हैं। महंगे विदेशी गुलाब की डिमांड, पिंक-व्हाइट कॉम्बिनेशन है हिट
डंगराटोली स्थित फूल विक्रेता उत्तम ने बताया कि वेलेंटाइन वीक को देखते हुए रोज की कई वेराइटी मंगाई गई है। पूरे सप्ताह रेड रोज की डिमांड सबसे अधिक रहती है। इसके अलावा लाइट पिंक, डार्क पिंक, येलो रोज, ऑरेंज रोज, पिच कलर के गुलाब काफी संख्या में बिकते हैं। पिंक-व्हाइट कॉबिनेशन हिट है। इन फूलों को पुणे, बेंगलुरू, दिल्ली और कोलकाता से मंगवाए गए हैं। जहां छोटे साइज के रेड रोज की कीमत 30 रुपए है, वहीं बड़े साइज के गुलाब 40 रुपए तक बिक रहे हैं। इसके अलावा विदेशी महंगे गुलाब की मांग हो रही है। इसकी कीमत 300 रुपए गुच्छे हैं। फूल विक्रेता ने बताया कि लाल रंग की तुलना में दूसरे रंग के गुलाब की कीमत ज्यादा है। 14 को मनेगा वेलेंटाइन डे रोज डे-7 फरवरी प्रपोज डे-8 फरवरी चॉकलेट डे-9 फरवरी टेडी डे-10 फरवरी प्रॉमिस डे-11 फरवरी हग डे-12 फरवरी किस डे-13 फरवरी वेलेंटाइन डे-14 फरवरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *