आज से 2 दिनों तक बस्तर दौरे पर CM:बोले- नक्सलवाद खत्म होगा, फिर बस्तर चरणबद्ध तरीके से कैसे विकसित हो, इस पर होगी मंत्रणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिन के लिए बस्तर दौरे पर हैं। उन्होंने बस्तर के घाटपदमुर में ग्रामीणों से बातचीत की। अफसरों की बैठक लेकर बस्तर के विकास, पर्यटन और कृषि पर बातचीत की। जगदलपुर पहुंचने के बाद CM ने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होगा और इसके बाद बस्तर चरणबद्ध तरीके से कैसे विकसित हो? स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसमें कैसे फायदा मिले? इसको लेकर अगले दो दिनों तक मंत्रणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 1 रुपए की दर पर उद्योग लगाने के लिए जमीन देने का प्रावधान नई उद्योग नीति में है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आदिवासी समुदाय के लोग इसमें शामिल हो सकें। विष्णु देव साय ने कहा कि पत्थलगड़ी या किसी भी आंदोलन को चलाए जाने में कोई दिक्कत नहीं है, पर संविधान के दायरे में ही काम होगा। बस्तर के लिए निकलने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि 2 दिनों तक सिर्फ बस्तर के विकास पर ही काम करेंगे। उनके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *