आज से 3 दिन ठंड से मामूली राहत, 3 डिग्री चढ़ेगा पारा, 11 से फिर सर्दी

बर्फीली हवाओं ने रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में सर्दी बढ़ा दी है। राज्य के पश्चिमी आैर मध्य भाग में सुबह से शाम तक शीत लहर का प्रकोप दिखा। सर्द हवा के साथ अचानक कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही दिन में रांची का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रांची के कांके आैर मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में अचानक आई गिरावट से ठंड बढ़ गई। अंधेरा पसरने से पहले ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि सोमवार से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। लेकिन फिर 11 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है, इससे ठंड बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *