जमशेदपुर|चक्रधरपुर रेल डिवीजन में विकासात्मक कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेन 2 से 5 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसमें टाटा-बिलासपुर, टाटा-हटिया एक्सप्रेस, टाटा-बरकाकाना एक्सप्रेस, झारग्राम पुरुलिया शामिल है। वहीं इसके साथ ही 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस 2 और 5 फरवरी को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ये ट्रेन रहेगी रद्द { 18601/18602- टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस- 5 फरवरी { 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस- 4 फरवरी { 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस – 5 फरवरी { 13512/ 13511 आसनसोल-टाट ानगर-आसनसो ल- 2 फरवरी { 58023/58024 टाटा-बरकाकाना-टाटा एक्सप्रेस- 2 और 5 फरवरी { 68055/68056 आसनसोल-टा टा-आसनसोल मेमू 2 और 5 फरवरी।


