आज सोना ₹996 महंगा होकर ₹96,882 पर पहुंचा:चांदी की कीमत 415 रुपए बढ़ी; इस साल सोना ₹21 हजार, चांदी ₹20 हजार महंगी हुई

सोने का दाम आज यानी मंगलवार (1 जुलाई) को 996 रुपए महंगा होकर 96,882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल यह 95,886 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत भी 415 रुपए बढ़कर ₹1,05,925 पर आ गई है। कल एक किलो चांदी ₹1,05,510 प्रति किलो थी। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना करीब ₹20 हजार महंगा हो चुका है। वही, चांदी का दाम भी करीब ₹21 हजार बढ़ चुका है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,350
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,200
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,200
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,200 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (1 जुलाई, 2025) इस साल सोने ने 27%, तो चांदी ने 23% रिटर्न दिया सोर्स: IBJA इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *