आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹93,619 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹95,250 किलो बिक रही, ₹85 हजार पर आ सकता है गोल्ड

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹39 गिरकर ₹93,619 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,658 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव ₹338 कम होकर ₹95,250 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,588 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत 85 हजार तक आ सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी ट्रेड वॉर में कमी आने और भारत-पाक के सीजफायर के बाद सोने के दाम दबाव देखने को मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि शॉर्ट टर्म से सोने की कीमतें 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती हैं। हालांकि इसके बाद इसकी कीमतों में तेजी का अनुमान है। इस साल अब तक 17,457 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,457 रुपए बढ़कर 93,619 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,233 रुपए बढ़कर 95,250 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *