श्रीगंगानगर। श्री वृन्दावन धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में तीसरा महोत्सव “श्री राधामाधव के नाम’ 31 दिसंबर रात्रि 9:15 बजे हनुमानगढ़ रोड स्थित आकाशदीप लॉन में होगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान स्वामी रोशन हरिवंशी व भाजन गायिका मीनाक्षी भारद्वाज द्वारा भजनों से गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की शाम को रसिकजन श्रीहित राधा नाम कीर्तन के साथ राधामयी आनंद लेते लेते नववर्ष में प्रवेश करेंगे।


