आज 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी:प्रदेश के उत्तरी जिलों में बरसेंगे बादल, अब तक राज्य में कुल 1113.9 मिमी बारिश

रांची समेत झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं शेष झारखंड में एक से दो दौर की हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, देवघर, दुमका और धनबाद जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी सिंहभूम में हुई सबसे ज्यादा बारिश राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई, जहां 79.2 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा दुमका में 79 मिमी, पाकुड़ में 69, गढ़वा में 55.5, बोकारो में 50.6, जामताड़ा में 50.4, धनबाद में 49.8 मिमी बारिश हुई। हजारीबाग में 40 और लोहरदगा में 39.5 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटों में 23.6 मिमी वर्षा हुई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है और कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। सामान्य से अधिक हुई बारिश इस बार झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। एक जून से अब तक राज्य में कुल 1113.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 927.9 मिमी मानी जाती है। यानी इस बार औसत से 20 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। राजधानी रांची की स्थिति और खास है, यहां इस अवधि में 1413.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 944.8 मिमी से 50 फीसदी अधिक है। लगातार बारिश के कारण राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। तापमान में गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 2.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान रांची समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *