आज 12 जिलों में बरसात का अलर्ट:जयपुर में गुरुवार शाम को हुई तूफानी बारिश; श्रीगंगानगर में तापमान 37 डिग्री से ज्यादा

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार को जयपुर सहित जिलों में तेज बरसात हुई। मौसम विभाग ने राजस्थान में 6 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर से बीकानेर, जोधपुर संभाग में 5 और 6 अक्टूबर को तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा बरसात अलवर में पिछले 24 घंटे में अलवर में 5MM, अलवर के गोविंदगढ़ में 4, धौलपुर के राजाखेड़ा में 5, धौलपुर शहर में 4, करौली में 6, नागौर में 2.5, जोधपुर में 1.4MM बरसात दर्ज हुई। इधर जयपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत अन्य कुछ शहरों में भी बारिश हुई। कल दिन में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसलिए हो रही बारिश मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अरब सागर में गुजरात तट के पास एक वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जिससे राजस्थान को पर्याप्त मॉयश्चर (नमी) मिल रही है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना है, जहां से एक ट्रफ गुजर रही है, जो अरब सागर तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी है। दो दिन तेज बरसात की आशंका राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कल यानी 4 अक्टूबर से नया वेस्टर्न ​डिस्टरबेंस उत्तर भारत पर एक्टि​व होगा, जिसके असर से राजस्थान समेत उत्तरी भारत के राज्यों में बारिश का दौर चलेगा। वहीं इस सिस्टम के असर से ही राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में 5-6 अक्टूबर को तूफानी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *