पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेशभर के लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। हमले के बाद पाकिस्तान-भारत में फासले और बढ़ गए हैं। बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में चेकिंग जारी है, जबकि नाकों पर पुलिस फोर्स के साथ कमांडो तैनात हैं। जेएंडके आने-जाने वाले हर वाहन की जांच और लोगों से पूछताछ की जा रही है। रोष में वीरवार को जिला फगवाड़ा, दीनानगर और अमृतसर बंद रहेंगे। शुक्रवार को हिंदू, धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के साथ मुस्लिक भाईचारे ने प्रदर्शन किया। जलालाबाद, रोपड़, संगरूर में रोष मार्च, जबकि ममदोट, कपूरथला, मालेरकोटला, गुरदासपुर, होशियारपुर और नवांशहर में कैंडल मार्च निकाले गए। संगठनों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से हर रिश्ता तोड़ देना चाहिए और बॉर्डर सील करने चाहिए। शुक्रवार को अटारी बॉर्डर से 191 पाकिस्तानी लौटे, जबकि 287 भारतीय वतन आए। टूरिस्ट घटने से दुकानदारों के चेहरे मुरझाए… शुक्रवार को अटारी बॉर्डर पर सैलानी कम देखे गए, जिस कारण वेंडरों, दुकानदारों और अन्य के कारोबार में 70% कमी आई है। अटारी में ढाबा चलाने वाले बख्शीश सिंह ने बताया कि पहले 15 से 20 हजार सैलानी रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचते थे। रोज 2 हजार सेल होती थी, जो अब ~500-600 रह गई है। वहीं, टी-शर्ट और अन्य सामान बेचने वाले सर्बजीत सिंह, गोपी ने बताया कि कारोबार ठप है। वहीं, अमृतसर की व्यापारिक एसोसिएशनों ने 26 अप्रैल को बंद का एलान किया है। पहलगाम हमले के बाद सरकार के पाक नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश के बाद बॉर्डर पर हलचल ज्यादा बढ़ गई है। दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने वतन लौट रहे हैं। ये तस्वीरें अटारी-वाघा बॉर्डर की हैं। अपनों के बिछुड़ने से लोगों की आंखों में आंसू हैं। आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद… रोपड़ में इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद नेशनल मुस्लिम वेल्फेयर मूवमेंट ने मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका। इमाम जामा मस्जिद शेखां के मौलाना सैयद अजहर हसन ने कहा कि पर्यटकों की हत्या ही नहीं, बल्कि देश पर हमला है। आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता है, वे मानवता के दुश्मन हैं। दीनानगर में ऑल इंडिया गुज्जर महासभा ने प्रधान सुरमुद्दीन चेच्ची के नेतृत्व में पाक का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। होशियारपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते मुस्लिम भाईचारे के लोग। हिंदू संगठनों के साथ सड़कों पर उतरा मुस्लिम भाईचारा, आतंकवाद-पाक का पुतला फूंका बलाचौर में मशाल लेकर रोष मार्च निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता।


