सिमडेगा|डीएवी एजुकेशन बोर्ड परीक्षा 2024-25 का परीक्षा परिणाम की घोषणा शुक्रवार को की गई। डीएवी एजुकेशन बोर्ड कक्षा आठवीं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन करती है। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा से 90 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।डीएवी पब्लिक स्कूल के में अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। अपना प्रगति पत्र प्राप्त करने के बाद अभिभावक एवं विद्यार्थी प्रसन्न नजर आए। बताया गया कि डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में सीबीएसई 2024-25 कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र था। जिसमें संत जॉन्स स्कूल सिमडेगा,हिल व्यू पब्लिक स्कूल सिमडेगा,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा तथा सीएम उत्कृष्ट एस एस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। सफलतापूर्वक कक्षा दसवीं की परीक्षा समाप्त हुई और कक्षा 12वीं की परीक्षा भी जल्द समाप्त होने जा रही है। बताया गया स्कूल के नई कक्षा ग्यारहवीं में साइंस,आर्ट्स एवं कॉमर्स में प्रोविजनल नामांकन जारी है। अप्रैल 2025 से उन छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू होगी। सभी विभागों के स्मार्ट क्लास की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम देखकर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि आकाश की कोई सीमा नहीं होती, आने वाले वर्ष में और भी उत्कृष्टतम परिणाम देने के लिए हमें परिश्रम करते रहना होगा। अन्य कक्षाओं विशेष कर 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षा के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को लगातार उन बच्चों के साथ लगा रहना होगा। अधिक अंक प्राप्त कराने के लिए उन्हें परिश्रम के साथ-साथ दिशा निर्देश देते रहना होगा। यह हम लोगों का पहला उद्देश्य होना चाहिए।


