आठ महीने पहले लापता महिला का पता नहीं, धरने पर बैठे लोग

झुंझुनूं | पिलानी थाना क्षेत्र के गांव से लापता हुई महिला का आठ महीने बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर धरना व अनशन शुरू किया है। समिति जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज ने बताया कि महिला 12 जून से लापता है। 13 जून 2025 को पिलानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस महिला की तलाश करने में नाकाम रही। घटना को 8 महीने बीत गए। पुलिस संतोष जनक कार्यवाही नहीं कर रही। धरने पर मेघवाल समाज चेतना संस्थान मंडावा के अध्यक्ष उम्मेद मेघवाल, धर्मपाल देवठिया, रोहिताश मेघवाल, अमृतलाल मेघवाल, शैलेष भारतीय, रमेश, एडवोकेट बजरंगलाल, रणधीर, कैप्टन शुभकरण महला, रामगोपाल बाडलवास मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *