आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: भाजपा

भास्कर न्यूज | कवर्धा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को कवर्धा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने किया। सिग्नल चौक पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। निहत्थे पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा की। मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी और नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर शांति बहाल की थी। यह बात पाकिस्तान को नागवार गुजरी। इसलिए आतंकियों ने यह नापाक हमला किया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है। पूरा देश इस समय एकजुट है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता, योगेश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, मिथिलेश बंजारे, नीतीश चंद्रवंशी, राजा टाटिया, श्रीकांत उपाध्याय, दुर्गेश दुबे, अनिल साहू, अश्विन साहू, डोनेशन ठाकुर मौजूद रहे। केंद्र सरकार इस हमले का अब मुंहतोड़ जवाब देगी भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर किया गया हमला कायरता की पराकाष्ठा है। यह मानवता पर हमला है। धर्म पूछकर हत्या करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई। कई घायल हैं। केंद्र सरकार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंचे। प्रधानमंत्री ने भी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटने का फैसला लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *