आतंकियों के पास मिलता है AMU का आईकार्ड:अलीगढ़ में विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने यूनिवर्सिटी पर किए प्रहार, दी गई त्रिशूल दीक्षा

कश्मीर के आतंकियों के पास एएमयू का आईकार्ड मिलता है। देश के रुपए से चलने वाली यूनिवर्सिटी आज राष्ट्र विरोधी गतिवधियों का अड्‌डा भी बन सकती है। केवल यही बात इनके चरित्र को बताने के लिए पर्याप्त है। यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कही। संयुक्त महामंत्री अलीगढ़ में हुए विहिप और बजरंग दल के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे और लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने कहा था कि एएमयू पाकिस्तान का शस्त्रागार है। पाकिस्तान की नींव अलीगढ़ के एएमयू में रखी गई थी। यही कारण है कि आज एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं। जातियों में नहीं बंटना है, एक रहना है संयुक्त महामंत्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक स्वार्थी लोग आज देश के लोगों को जातियों में बांटना चाहते हैं। लेकिन हमें इनके बहकावे में आकर बंटना नहीं है। न बंटना है, न कटना है और न ही घटना है। एक रहने से ही हमारी ताकत मजबूत होगी। बजरंग दल के जरिए लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में शौर्य सभा एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। युवाओं को दीक्षा दी गई और शपथ दिलाई गई। इस दौरान कहा गया कि जहां भी मुसलमान बहुलता में होते हैं, वहां अल्पसंख्यकों का खून बहाया जाता है। इसका ताजा उदाहरण बांग्लादेश है। यूएनओ को वहां शांति सेना भेजनी चाहिए। भारत भूमि पर नहीं चलेगा जिहाद उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर अब जिहाद नहीं चलेगा। सनातन न कभी मिटा था और न ही कभी मिटेगा। इसे मिटाने की सोच रखने वाले खुद ही मिट जाएंगे। उन्होंने अलीगढ़ का नाम लेते हुए कहा कि यह अलीगढ़ नहीं बल्कि हरिगढ़ है। यहां एएमयू बनाने के लिए हिंदू राजा महेंद्र प्रताप ने अपनी जमीन दी थी। अब देश की सरकार इस यूनिवर्सिटी को चला रही है। इसके बाद भी केंद्रीय यूनिवर्सिटी में हिंदू विरोधी गतिविधियां होती हैं। इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *