आतंकी अर्श डल्ला के 4 गुर्गे पंजाब में गिरफ्तार:मोहाली में कार एक्सेसरीज शोरूम पर चलाई थी गोलियां, अवैध हथियार बरामद

पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने नवांशहर पुलिस के साथ मिलकर आतंकी अर्श डल्ला के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने तीन अवैध हथियार और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इस बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​पंजाब ने नवांशहर पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर में कनाडा बैठे आतंकी अर्श डल्ला के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग हाल ही में मोहाली में एक कार एक्सेसरीज शोरूम में अमेरिका स्थित हैंडलर के निर्देश पर हुई गोलीबारी की थी। यह मॉड्यूल अर्श डल्ला से जुड़ा हुआ था और पंजाब में और भी अपराध करने की योजना बना रहा था। सभी आरोपियों का है लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों से वारदात के इंस्तेमाल किए गए वेपन बरामद किए गए हैं। जिसमें 16 जिंदा कारतूसों और तीन .32 कैलिबर पिस्तौल शामिल हैं। मोहाली के स्टेट क्राइम यूनिट में एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क को खत्म करने के लिए इसमें शामिल और लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *