आतंकी हमले की जितनी भर्त्सना की जाय उतना कम है

भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम टाटेकसा में बौद्ध समाज के द्वारा आयोजित डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा है शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। पर भाजपा के लोग देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। बघेल ने सर्वप्रथम गौतम बुद्ध भगवान एवं बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात धर्म ध्वज फहराया। विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन एवं रंगमंच का लोकार्पण भी उन्होंने ने किया गया। इसके बाद समता सैनिकों के द्वारा ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर समाज की ओर से निर्मला कसारे, धनसिंह कसारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी पहलगाम में जो आतंकी हमले हुआ जितनी भर्त्सना किया जाय उतना कम है। मुझे पहलगाम की आतंकी हमले से झीरम का हमला याद आता है जहां नाम पूछ पूछ कर मारा गया और पहलगाम में धर्म पूछकर मारा गया। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सुरजीत सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष चौकी राजकुमार ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष मानपुर देवानंद कौशिक, मोहला अगनू राम कुमेटी, दिनेश शाह मंडावी, अजय राजपूत, मीना मांझी, लता साव सहित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक मंडावी ने भाजपा के द्वारा संविधान के दुरुपयोग पर बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में संविधान बचाओ देश बचाओ की नौबत आ गई है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके देश को बेचने के कगार पर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के ऊपर ईडी, आईटी, सीबीआई का छापा डलवाकर बेवजह डराने का कार्य किया जा रहा है। यह भाजपा शासन का चाल चरित्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *