आतिशी बोलीं- PM मोदी की गारंटी जुमला:महिलाओं को अब-तक ₹2500 क्यों नहीं मिले, उनके सारे वादे झूठे साबित होंगे

दिल्ली सरकार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। इसमें गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि योजना शुरू कब से होगी, इस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं, लेकिन नियमों के चलते सिर्फ 20 लाख महिलाओं को ही फायदा मिलने का अनुमान है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा- मोदी की गारंटी एक जुमला थी। उनके सारे वादे झूठे साबित होंगे। वहीं, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- PM का दूसरा वादा होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का था। होली बस 5 दिन बाद है। ऐसा न हो कि होली के दिन ही कमेटी बना दें। दरअसल, योजना के नियम-शर्तें तय करने के लिए कमेटी बनाई गई है। सौरभ इसी पर कटाक्ष कर रहे थे। कांग्रेस बोली- सरकार सभी महिलाओं के पैसे नहीं देना चाहती
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रविवार को बीजेपी सरकार की महिला समृद्धि योजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए जितना बजट रखा है, वह बहुत कम है। इतने कम बजट में योजना को चलाना बहुत मुश्किल होगा। शनिवार को कैबिनेट बैठक में योजना की मंजूरी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट ने योजना को मंजूरी देते हुए 5100 करोड़ रुपए जारी किए थे। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था। पार्टी को इसका फायदा मिला और भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई। CM ने शर्तें तय करने के लिए कमेटी बनाई
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया- हमने एक कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता मैं स्वयं करूंगी। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी रहेंगे। कमेटी योजना का पोर्टल बनाने, नियम और शर्तें तय करने पर विचार-विमर्श करेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए अलग पोर्टल
महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं इस पर वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करके आवेदन कर सकेंगी। अगले साल बढ़ेगा योजना का बजट
योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना का बजट अगले साल बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। …………………………………………….. दिल्ली की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा, सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। पूरी खबर पढ़ें …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *