आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द पूरा होगा : समीर उरांव

सरायकेला । भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ”विकसित भारत-जी राम जी योजना” को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश संयोजक दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *