आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी मयंक आराध्या, गुंजन व रचित का नवोदय में चयन

सोनहत | ब्लॉक मुख्यालय में संचालित शासकीय आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के चार बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। यह प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आयोजित की थी। चयनित छात्रों में कक्षा 5वीं की आराध्या साहू पिता विजय साहू, गुंजन कंवर पिता विवेकानंद कंवर समेत मयंक पैकरा पिता महेंद्र पैकरा व रचित राजवाड़े का नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए चयन हुआ है। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य रविकांत मिश्रा, शिक्षक संदीप पटेल और नवीन सहित अभिभावकों का योगदान रहा। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर अपने सपने साकार करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *