भास्कर न्यूज | बालोद आदमाबाद रेस्ट हाउस के गार्डन को संवारने के लिए 28 लाख रुपए मंजूर हुआ है। जिसकी पुष्टि सिंचाई विभाग के ईई, एसडीओ ने किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत हुआ है। वर्तमान में टंेडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च या अप्रैल से काम शुरु होने का अनुमान है। गार्डन में लोगों के आने-जाने के लिए सीसी रोड, फुटपाथ बनेगा। इसके अलावा हरियाली बिखेरने के लिए फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था होगी। देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। वर्तमान में गार्डन अनपुयोगी साबित हो रहा है। यहां खरपतवार उग गए है। सिंचाई विभाग के ईई पीयूष देवांगन, एसडीओ एचएल साहू ने बताया कि गार्डन की मरम्मत कराने टेंडर प्रक्रिया चल रही है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरु होगा। काम पूरा होने के बाद लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुंचेंगे। तांदुला बांध क्षेत्र में रोजाना लोग पहुंचते हैं। रेस्ट हाउस का संचालन करने अधिकृत एजेंसी नहीं वर्तमान में लोगांे के लिए आदमाबाद का रेस्ट हाउस वेस्ट यानी अनुपयोगी साबित हो रहा है। यहां वीरानी का आलम है। ऐसे में विभागीय अफसर अनुमान लगा रहें है कि गार्डन को संवारने का काम पूरा होने के बाद यहां लोग पहुंचेंेगे। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ लोग यहां आकर हरियाली, फूलदार पौधे का दीदार करेंगे। पिछले कई साल से सरकारी रिकॉर्ड में आदमाबाद रेस्ट हाउस का संचालन करने अधिकृत एजेंसी नहीं है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी कभी कभार देखरेख करने पहुंचते है। हैंडओवर के संबंध में आदेश जारी कराया गया था। इसलिए रेस्ट हाउस जरूरी है, सिर्फ संवारने की देरी वर्तमान में रेस्ट हाउस अनुपयोगी साबित हो रहा है। अगर रेस्ट हाउस को संवारने की दिशा मंे जिम्मेदार ध्यान दें तो चार कमरे में चार परिवार के सदस्य यहां ठहर सकते है। तांदुला जलाशय व आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने वाले पर्यटकों को गार्डन की सुविधा मिलेगी। यह रेस्ट हाउस सिर्फ वीआईपी के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग की निगरानी में जब रेस्ट हाउस संचालित हो रहा था, तब यहां ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही थी।


