आदरडीह में जंगली हाथी का उत्पात, 4-5 दुकानों के शटर तोड़े, जविप्र की दुकान से खाया चावल

सरायकेला। नीमडीह प्रखंड के आदरडीह गांव में गुरुवार तड़के करीब 1 बजे एक जंगली हाथी के घुस आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और चार-पांच दुकानों के शटर तोड़ डाले। जानकारी के अनुसार हाथी ने जनवितरण प्रणाली की दुकानदार मनोरमा देवी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा चावल खा लिया। इसके अलावा नरेश रजक के घर और दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने नकुल मंडल, भोला प्रमाणिक, हरधन रजक और गुहीराम कुमार की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने देर रात तक मशाल और पटाखे जलाकर हाथी को गांव से खदेड़ा। नीमडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत रजक ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *