आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने के उद्देश्य से सरकार पांच वर्षों में 20 नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी। वर्तमान में 10 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 30 की जाएगी। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना सरकार का लक्ष्य है। मेडिकल कॉलेजों के साथ ही एमबीबीएस सीटों की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। अभी राज्य में 1230 एमबीबीएस सीटें हैं, जिन्हें अगले तीन से चार वर्षों में बढ़ाकर 2600 किया जाएगा। सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाएं


