आदिवासी कांग्रेस का आरोप:नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों को किया जा रहा विस्थापित, राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा आंदोलन

भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित भानुप्रतापपुर में आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर में गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित कर रही है। भूरिया ने बताया कि सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी प्रताड़ित होकर अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि वे शिविर में युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। स्थानीय नेता भी राहुल गांधी से मिलकर अपनी समस्याएं रखेंगे। भूरिया ने घोषणा की कि इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से आदिवासियों की आवाज पूरे देश में उठाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *