आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार पर चर्चा

रामगढ़ | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान रामगढ़ जिला की जनता मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराया। रामगढ़ में आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे शोषण अत्याचार के विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं, कुछ दिन पूर्व करमा कोलियरी में खदान गिर जाने से चार लोगो की मृत्यु हो गई थी। इस विषय को लेकर आशा लकड़ा ने दौरा किया था। उन्होंने सबकी की बात सुनी और सीसीएल के सभी अधिकारियों के साथ वार्ता कर सभी मृतकों के परिवार को मुआवजा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *