आदिवासी मूलवासी मंच ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर दी बधाई

आदिवासी मूलवासी मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मिला। उन्होंने पर्व-त्योहार सफलता पूर्वक पूर्ण कराने के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, गुलदस्ता देकर बधाई दी। डीसी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा के साथ अच्छी तरह मनाए गए। इसके लिए सभी समाज के संगठनों का आभार जताया। मंच के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो, डब्लू मुंडा, महासचिव विक्की करमाली, उपाध्यक्ष अमित मुंडा, मिथिलेश, मोहन तिर्की, अंजू तिर्की आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *