आदिवासी युवाओं के विवाह में प्रॉब्लम देख 2010 में बनाया ट्राइबल मे​ट्रिमोनी, आज 20 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 200 जोड़ियों की शादी

दिल्ली में रह रहे रांची के कुछ युवाओं ने देखा कि घर से दूर करियर बनाने वाले आदिवासी युवाओं की शादी में प्रॉब्लम हो रही है। देशभर के अधिकतर मेट्रि​मोनियल साइट में आदिवासी लड़के-लड़कियां इक्का-दुक्का ही मिलते हैं। ऐसे में रांची के विवेकानंद ने 2010 में ट्राइबल मे​ट्रिमोनी डॉट कॉम की शुरुआत की। धीरे-धीरे इस साइट को लोकप्रियता मिलने लगी और लोग जुड़ने लगे। 2017 में इसे प्राइवेट लिमिटेड बनाया गया और एप भी लॉन्च हुआ। आदिवासी समाज में विवाह के लिए अगुआ होते हैं, जो लड़के-लड़कियों की शादी ठीक कराते हैं। ऐसे ही इस साइट से कई युवाओं को जोड़ा गया जो अगुआ के तौर पर काम करने लगे और शादी का मैच कराने लगे। 15 सालों में 20 हजार से ज्यादा आदिवासी युवाओें ने विवाह के लिए इस साइट व एप में रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 200 से ज्यादा जोडि़यों की शादी हुई। देशभर के साथ विदेशों में रहने वाले आदिवासी युवाओं का भी कराया विवाह रविकांत तिर्की ने बताया कि कोविड के समय ट्राइबल मेट्रिमोनी को सबसे अधिक लोकप्रियता मिली। कई बड़े शहर के युवा अगुआ के रूप में हमारे साथ जुड़ते चले गए। रांची के साथ दिल्ली व छत्तीसगढ़ के जसपुर से सबसे अधिक इन्क्वॉयरी आई। इसके साथ विदेशों में रहने वाले आदिवासियों के लिए इससे बहुत फायदा हुआ। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मस्कट, दुबई में जोड़ों की शादी हुई। अंडमान में भी कई शदियां हुईं। लोग साइट या एप की बात करने से कतराते हैं रविकांत कहते हैं कि हमने 200 से ज्यादा शादियां कराई हैं, लेकिन लोग शादी के समय हमारी बात औरों से कहने से घबराते हैं। एक मानसिकता है कि शादी आसपास के लोगों द्वारा ही कराई जाएं। कई बार हम मैच कराने गए तो रिश्तेदारों से लोग बोले कि ये दोस्त हैं। शादी के लिए हम सब्सक्रिप्शन लेते हैं। एक महीने का रेट 1499 है, 3 महीने का 2999 और 6 महीने का 4999 रुपए हैं। झारखंड के ट्राइब्स के साथ देश के भी कई ट्राइब्स जैसे गोंड, भील के भी मैच कराए हैं। आगे देश के हर आदिवासी को जोड़ना चाहते हैं। ट्राइबल मेट्रोमोनी से हुई रूपक टोप्पो व स्मृति गाड़ी की शादी। ये मेट्रिमोनी से जुड़े हैं: रविकांत तिर्की, विवेकानंद उरांव, सलिता मुर्मू, कुमारी जया, श्वेता मुर्मू, पूनम केरकेट्टा, शोभा मिंज, जॉन डेनिश होरो, रेशमा एक्का, विजय टोप्पो, उज्ज्वल देमता व अजीत रोशन टेटे। रांची में युवाओं की बनाई वेबसाइट व एप से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मस्कट, दुबई से लेकर अंडमान के लोग जुड़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *