आदिवासी हितों की रक्षा समेत अन्य मुद्दों पर महिला जनप्रतिनिधि अब और मुखर होंगी : सेठ

नई दिल्ली में आयोजित ‘पंचायत से पार्लियामेंट’ कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड की 22 और पूरे देश के करीब 500 आदिवासी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ के साथ इन महिलाओं का अभिनंदन किया। आवास पर सभी महिला जनप्रतिनिधियों से उन्होंने संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के साथ आदिवासी हितों की रक्षा सहित अन्य मुद्दे पर महिला आदिवासी जनप्रतिनिधि अब और भी मुखर होकर समाज के साथ खड़ी रहेंगी। इन लोगों ने संसद भवन परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *