आद्रा, खड़गपुर, रांची समेत कई रेल मंडलों में चल रहे विकास कार्यों के कारण मई माह में दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसमें कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, तो कई परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी व कई शार्ट टर्मिनेट होंगी। इनमें भोजूडीह व बोकारो स्टील सिटी से खुलने वाली शालीमार-भोजूडीह आरण्यक एक्सप्रेस, हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस तथा बोकारो-रांची पैसेंजर शामिल हैं। हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस 10 तथा 17 मई को रद्द रहेगी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा इस ट्रेन के रद्द होने से शिवबाबूडीह और तालगड़िया स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि यही एकमात्र ट्रेन है जो यहां के यात्रियों को सीधे हावड़ा व रांची तक पहुंचाती है। यही ट्रेन बोकारो से रांची पैसेंजर बनकर चलती है। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए और कोई विकल्प नहीं है। लिहाजा उन्हें सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द


