आधार अपडेट के लिए छुट्टी लेकर कतारों में खड़े बच्चे:APAAR ID के लिए आधार अपडेट अनिवार्य, छात्रों ने की अधिक केंद्र खोलने की मांग

कटनी में शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश अपार आईडी (APAR ID) के लिए जारी किया गया है। आदेश के बाद कटनी के शासकीय और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं आधार कार्ड केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दूरदराज के ग्रामीण अंचलों से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार नंबर न आने पर उन्हें अगले दिन फिर से लाइन में लगना पड़ता है। दो दिन से छुट्टी लेकर लाइन लगा रहे छात्र छात्र किरण कुशवाहा ने बताया कि वे और उनके साथी दो दिनों से स्कूल से छुट्टी लेकर आधार कार्ड सेंटर आ रहे हैं, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहा है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिले में और अधिक आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है, ताकि छात्रों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। अधिक आधार केंद्र खोलने की मांग यह स्थिति स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था के लिए दोहरी चुनौती बन गई है। एक ओर शिक्षकों को बीएलओ (BLO) बनाकर फील्ड में लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर शासकीय और निजी स्कूलों के बच्चों के बायोमेट्रिक आधार अपडेट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इन आधार कार्ड सेंटर में लग रही है छात्रों की लंबी कतार साधुराम विद्यालय, पुरानी कचहरी,यूनियन बैंक,नगर निगम,समेत शहर के अन्य आधार कार्ड सेंटर में लंबी कतार देखने को मिल रही है। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में आधार मशीनों की संख्या सीमित है। फिर भी उपलब्ध मशीनों से कैंप लगाकर आधार अपडेट का काम कराया जा रहा है, ताकि बच्चों की APAAR ID समय पर तैयार की जा सके, बच्चों का आधार अपडेट समय पर हो,और पढ़ाई बाधित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *