आधार कार्ड कैंप का बुजुर्गों और विद्यार्थियों ने लिया लाभ

जालंधर| गैर सरकारी संगठन अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लाडोवाली रोड के दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधार कार्ड कैंप लगाया। इसमें स्कूली छात्रों व लोगों ने नए आधार कार्ड बनवाए। साथ ही पुराने कार्ड को अपडेट भी कराया। कैंप की शुरुआत पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भानू प्रताप साहू ने की। उन्होंने कहा कि एनजीओ ने सरकार और पब्लिक के बीच एक सेतु की भूमिका अदा की है। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा िक कैंप में दो आधार कार्ड की मशीनें उपलब्ध करवाई गईँ। इस मौके पर चेयरमैन राजेश विज, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह खेत्रपाल, मुख्य सलाहकार एडवोकेट जयपाल शर्मा, डॉ. मुकेश वालिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *