मनेंद्रगढ़ | स्कूल रोड स्थित आधार पंजीयन केंद्र में प्रतिदिन ग्रामीण व नगरी निकाय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हितग्राही आधार कार्ड व अन्य शासकीय योजनाओं के दस्तावेज को दुरुस्त करने आते हैं। यह पंजीयन केंद्र अत्यंत संकरे गलियारे में संचालित किया जा रहा है जिसमें दूरस्थ गांव से आने वाले बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है, भीड़ रहने के कारण उनको अपनी बारी पंजीयन केंद्र के बाहर सीढ़ी में बैठकर इंतजार करना पड़ता है। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले के हितग्राहियों व सामान्य लोगों की सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। – सतीश उपाध्याय


