आधार-पैन अपडेट:एमपी में गजट नोटिफिकेशन के लिए दो महीने का इंतज़ार

आधार, पैन, पासपोर्ट, मार्कशीट जैसे दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराना हो तो… हल एक ही है- गजट नोटिफिकेशन। लेकिन, इसकी प्रक्रिया लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। ऐसे सैंकड़ों मामले हैं, जिनमें लोगों को 7 दिन में गजट नोटिफिकेशन की जरूरत होती है, लेकिन इसमें 45-60 दिन तक लग रहे हैं। दरअसल गजट नोटिफिकेशन जारी करने का काम गवर्नमेंट प्रेस करती है। इसका एकमात्र ऑफिस भोपाल में है। यूं तो ऑनलाइन आवेदन ​की प्रक्रिया है, लेकिन इसका कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता। प्रेस आकर ही फिजिकल सेट की कॉपी जमा करनी होती है। प्रेस में अमले की कम संख्या भी बड़ी वजह है, जबकि पिछले 5 साल में आवेदनों की संख्या 5 गुना तक बढ़ चुकी है। 200 रु. का शपथ पत्र और 400 रु. गजट प्रकाशन शुल्क परेशान हो रहे लोग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *