अमृतसर| गत दिवस महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में साहित्य संपदा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा और अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के अध्यक्ष कवीश्वर कुलाचार्य महंत कारांजेकर बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भगवान श्री चक्रधर स्वामी जी के जीवन और उपदेशों पर आधारित एक ग्रंथ को निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। हिंदी भाषा मुख्य होने के कारण चौक पासियां स्थित प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां के संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री जी और अन्य संतों को ये कार्य सौंपा गया ।


