आधी रात को पुलिस की साल की आखिरी कॉम्बिंग गश्त:सर्द रात में रजाई में दुबके थे बदमाश; 321 को दबोचा; 420 को किए चेक

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आधी रात को कॉम्बिंग गश्त की है। सर्द रात में अपने घर या ठिकानों पर रजाई में दुबके 321 बदमाशों (अस्थायी, अस्थायी और गिरफ्तार वारंटी) को पकड़कर हवालात पहुंचाया है। इसके साथ ही 420 बदमाशों को घर पहुंचकर चेक किया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में दरवाजे पर पुलिस को देख बदमाशों के हाथ पांव फूल गए। धर्मवीर सिंह ने बताया कि, रात को पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने और आम जनता को राहत देने के लिए जिले में एक साथ कॉम्बिंग गश्त की है। जिसमें शहर से लेकर देहात के थानों की एक-एक विशेष टीम को लगाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी द्वारा की गई। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 321 उन बदमाशों को दबोचा है, जिनके खिलाफ स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर हवालात पहुंचा दिया है। कार्रवाई से पहले की सीमा सील
यह साल का आखिरी कॉम्बिंग गश्त था, इसे शुरू करने से पहले ही पुलिस ने ग्वालियर से जुड़ने वाली अन्य शहरों की सीमाओं को सील कर दिया था, जिससे बदमाश भाग ना सकें। प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान व अफसरों को तैनात करने के बाद पुलिस ने गली-मोहल्लों में दबिश दी और जो जिस हालत में मिला, पुलिस ने उसे थाने पहुंचा दिया। सड़क पर आवारा गर्दी करने वाले तीन पकड़े पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात सड़कों पर आवारा गर्दी करने वाले तीन युवकों को पकड़ा है और उनके खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। SP के आते ही पुलिस का एक्शन शुरू कॉम्बिंग गश्त में पहले पुलिस चौराहों पर कार्रवाई कर रही थी, लेकिन जैसे ही पुलिस कप्तान के सड़क पर आने का पता चला तो सभी थानों की पुलिस एक्शन में आ गई और ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने एक फरारी बदमाश, एक जिलाबदर, दो हथियार के साथ और तीन शांति भंग के आरोपी दबोचे हैं। एएसपी और सीएसपी ने की मॉनिटरिंग कॉम्बिंग गश्त में किसी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए सभी एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी लगातार थाना प्रभारियों से कोऑडिनेशन कर मॉनिटरिंग करते रहे और पुलिस कप्तान को रिपोर्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *