भीलवाड़ा | प्राज्ञ जैन महिला मंडल के तत्वावधान में पन्नालाल महाराज के पुण्य स्मृति दिवस एवं आचार्य सोहनलाल महाराज की जयंती पर सामयिक दिवस व गुरु गुणगान कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में हुआ। कार्यक्रम संरक्षिका बसंता डांगी व सुनीता पीपाड़ा के सानिध्य में किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष मधु मेडतवाल व मंत्री मधु लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से प्राज्ञ चालीसा द्वारा की गई। इसके बाद सामायिक के साथ गुरु गुणगान कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सुनीता पीपाड़ा, किरण सेठी, सुशीला दुग्गड़, नीलू पानगड़िया, अरुणा पोखरना, रेखा बुरड़ व प्रतिभा बड़ोला ने भावपूर्ण विचार व्यक्त किए। संरक्षिका बसंता डांगी ने गुरुदेव के गुणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। गुरु गुणगान विषय पर भजन प्रतियोगिता को अनूठे स्वरूप में आयोजित किया गया। साथ ही आध्यात्मिक और मनोरंजक खेल भी खेलाए गए। प्रतियोगिताओं व खेलों के विजेताओं को संरक्षिका द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए। अंत में मंडल अध्यक्ष मधु मेडतवाल ने आभार जताया। साथ ही सभी बहनों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर ज्योति पोखरना, मंजू पीपाड़ा, डिंपल सिंघवी, चंदना भंडारी, उषा बोरडिया, प्रीति कांकरिया, सुशीला पोखरणा, रेखा डांगी,नीलम सेठी,अर्पिता खमेसरा, सुनीता बागचार, सविता बाबेल, इंदिरा डांगी, ममता पोखरना, सीमा सिसोदिया, सीमा बाफना, चंचल कोठारी, मंगला भाणावत, मधु सुराना, प्रीतम सिसोदिया, ज्योति डूंगरवाल, सुषमा डूंगरवाल, सुमित्रा कछारा, स्नेहलता कछारा,चंदा बुरड, सुनीता बुरड़, प्रीति सुराणा, राजेश्वरी बाबेल, सीमा पानगढ़िया,संगीता पानगढ़िया, रानू डूंगरवाल, ममता पोखरणा, सुनीता पोखरणा, चेष्टा बुरड़ सहित कई बहनें उपस्थित थी।


