अमृतसर| चौक पासियां स्थित अध्यात्म केंद्र मंदिर श्री जय कृष्णियां में मंदिर के संचालक संत डॉ. दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री के द्वारा गाए गए स्तोत्र ‘श्री दत्त स्तवन’ का शुक्रवार को विमोचन किया गया। समाज सेविका अंजना लूथरा के द्वारा प्रकाशन किए स्तोत्र को मराठी मंदिर के सभी श्रद्धालुओं ने शास्त्री जी को शुभकामनाएं दी। भक्तों को संबोधित करते शास्त्री जी ने कहा कि यह मराठी भाषा का जय कृष्णी पंथ का प्रसिद्ध काव्य है। इस मौके गौतम सरीन, नीलम महाजन, राकेश महाजन,अमित शिंगारी, अरुण चौहान, देवदास, अरुण, शुभ सरीन आदि भक्त और संत मौजूद रहे।


